• ब्लॉग
  • परिचय
  • विज़न
  • प्रेसरूम
English
  • होम
  • ब्लॉग
  • परिचय
  • विज़न
  • प्रेस रूम
  • संपर्क करें
  • जयपुर रग्स
  • जयपुर रग्स फाउंडेशन
  • जयपुर लिविंग
  • लिंक्डइन पर नंद किशोर चौधरी से जुड़ें

  • ब्लॉग
  • परिचय
  • विज़न
  • प्रेसरूम
English
  • होम
  • ब्लॉग
  • परिचय
  • विज़न
  • प्रेस रूम
  • संपर्क करें
  • जयपुर रग्स
  • जयपुर रग्स फाउंडेशन
  • जयपुर लिविंग
  • लिंक्डइन पर नंद किशोर चौधरी से जुड़ें

English
  • होम
  • ब्लॉग
  • परिचय
  • विज़न
  • प्रेस रूम
  • संपर्क करें
  • जयपुर रग्स
  • जयपुर रग्स फाउंडेशन
  • जयपुर लिविंग
  • लिंक्डइन पर नंद किशोर चौधरी से जुड़ें
Nand Kishore Chaudhary
एक मजबूत संगठन का निर्माण उसके नींव पर आधारित है
April 7, 2019
Published on March 27, 2019
  • नेतृत्व
  • व्यापार

समानुभूति से मार्गदर्शन

सर्वश्रेष्ठ लीडर और मालिक वे हैं जो वास्तव में यह महसूस कर सकते हैं कि उनके कर्मचारियों और ग्राहकों की इक्षा और जरुरत क्या है।

शेयर
Employees

समानुभूति  जैसा की शब्द में ही अर्थ हैं, जिसे दूसरे व्यक्ति की भावनाओं को समझने और साझा करने की क्षमता के रूप में परिभाषित किया गया है। अक्सर, यह शब्द सहानुभूति के साथ भ्रमित होता है, जिसका अर्थ है किसी अन्य व्यक्ति के लिए खेद महसूस करना जब वे कठिन समय से गुजर रहा हो।

जिस तरह से एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को देखता है, फिर उसी प्रकार पेश आता है। उसकी इस प्रक्रिया को सहानुभूति के रूप में देखा जा सकता है। 

वास्तव में, एक सहानुभूति पूर्ण व्यक्ति बस दया महसूस करेगा यह महसूस करने के बजाय कि कोई अन्य व्यक्ति किस स्थिति से गुजर रहा है और वह कैसे आगे बढ़ेगा। सहानुभूति की परिस्थिति में किसी भी प्रकार के वास्तविक संबंध का बनना असंभव सा है।

वहीं, समानुभूति सिर्फ शब्द मात्र नहीं है ये एक व्यवहार है। और जब हम इस व्यापार की दुनिया में, इस व्यवहार को सम्मिलित करते हैं, तो समानुभूति होने का मतलब असफलता और सफलता के बीच के अंतर का ज्ञात होना होता है। एक अच्छा नेता वो है जो वास्तव में यह महसूस करता है की उनके कर्मचारियों और ग्राहकों की जरूरत और इक्षा क्या है।

जो नेता या मालिक सिर्फ फायदे और नुकसान  की रेखा पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, वे दूसरों की परवाह नहीं करेंगे क्योंकि उनके पास समानुभूति की दृष्टि नहीं है। वे किसी भी कीमत पर सफलता चाहते हैं। जो,आ सकती है लेकिन टिक नहीं सकती। खासकर आज के दौर में जब लोग पूर्ण रूप से अवगत हैं कंपनियों के साथ रुख करने को लेकर।

अक्सर मालिक शुरुआती दौर में अपने कर्मचारियों को लेकर बहुत सजग रहते हैं, कर्मचारियों और ग्राहकों दोनों के संपर्क में रहते हैं। लेकिन जैसे-जैसे कंपनी तरक्की की ओर बढ़ती है और साथ-साथ  मालिक की भी ख्याति बढ़ती है वहां से समानुभूति दरकिनार होने लगती है।

सुखविंदर ओभी, जो एक न्यूरोसाइंटिस्ट हैं  उनके अध्ययन से यह  पाया गया  कि जिन लोगों ने लंबे समय तक सत्ता संभाली है, उनके मस्तिष्क के स्कैन डेटा  बताते हैं कि उनकी समानुभूति के व्यवहार में गिरावट प्रदर्शित हुआ है।

जब सफलता के साथ-साथ दिन-प्रतिदिन का काम बढ़ता है, तो उन संबंधों को बनाये रखने के लिए समय निकालना कठिन हो जाता है जिनके साथ हमने शुरुआत की थी। यह कार्य संतुलन का हकदार है, जिसे  नेताओं/मालिकों  को हमेशा याद रखना चाहिए। जहां से शुरुआत हुई और जहाँ पर है दोनों ही चरण को साथ लेकर चलना जरूरी है। 

निजी तौर पर अगर मैं अपनी बात करूँ तो, मैंने पाया है की इस मानसिकता को बनाए रखना कई बार कठिन हो जाता है। लेकिन ऐसी परिस्थिति में मैं अपने पुराने शुरुवाती दिनों को याद  करता हूँ  जब मैं मेरे नौ बुनकरों से जुड़ा था, जो मेरे साथ ग्रामीण कारीगरों के शिल्प को व्यापक दुनिया में लाने के लिए दृढ़निश्चयी थे ।

आज भी मैं  जुनून से भरा महसूस करता हूँ उस समय के बारे में सोच कर।  मुझे याद है हमारा उत्साह और आशावाद से भरा वो समय। 

हम अक्सर उन व्यक्तिगत संबंधो के लिए बहुत व्यस्त होने के बहाने का उपयोग करते हैं जिसे हमने कभी पूरी शिद्दत से  बनाया था। व्यस्तता और ऊंचाइयों की ओर बढ़ती हुई इस जिंदगी में अगर हम अपने उन संबंधो को बनाये रखने में हार जाते हैं, तो हम कहीं न कहीं अपने अंदर कि मानवता खो देते हैं।

यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने समानुभूति के स्तर को ऊँचा रखें ताकि हम लोगों की सेवा करते रहें।  खास तौर पर अपने कर्मचारी और ग्राहक दोनों के लिए जो किसी भी संगठन की रीढ़ हैं, आधार हैं।

TAGS
  • Customers
  • Empathy
  • Employees
  • Leaders
  • Sympathy
शेयर

संबंधित पोस्ट

May 20, 2021

सराहना का सरोकार


और पढ़ें
व्यापार में दिशा का महत्व
February 26, 2021

व्यापार में दिशा का महत्व


और पढ़ें
February 23, 2021

उद्यमिता की बुनियादी शिक्षा


और पढ़ें

Comments Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archives

  • May 2021 (1)
  • February 2021 (11)
  • January 2021 (1)
  • December 2020 (9)
  • November 2020 (8)
  • August 2020 (2)
  • May 2020 (1)
  • April 2020 (2)
  • March 2020 (2)
  • February 2020 (1)
  • January 2020 (3)
  • December 2019 (3)
  • November 2019 (1)
  • October 2019 (4)
  • September 2019 (2)
  • August 2019 (1)
  • July 2019 (2)
  • June 2019 (1)
  • April 2019 (3)
  • March 2019 (1)
  • होम
  • परिचय
  • ब्लॉग
  • विजन
  • प्रेसरूम
  • प्रकाशन
  • पुरस्कार
  • संपर्क करें
© NKChaudhary.com | 2021
  • जयपुर रग्स
  • जयपुर रग्स फ़ाउंडेशन
  • जयपुर लिविंग
  • ई-बुक सदस्यता
Powered by: Pixxel Digital

© nkchaudhary.com
  • Yelp
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Email